Auto Expo 2023: लॉन्च होंगी ये बैटरी वाली कार!, लंबी रेंज के साथ लुक भी होगा शानदार |

Auto Expo 2023 (ऑटो एक्सपो मोटर शो) आखिरकार तीन साल के बाद वापस शुरु होने वाला है। इस साल Auto Expo Components Show (ऑटो एक्सपो कंपोनेंट्स शो) का 16वां एडिशन 12 से 15 जनवरी, 2023 तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा, जहां इस बार लोगों की निगाह बैटरी वाली कार पर होंगी। Tata, MG, और Hyundai आदि कंपनियों की इलेक्ट्रिक कार को लेकर इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए हम Auto Expo 2023 में आने वाली ई-कार्स की जानकारी (Electric cars expected to be showcased during Auto Expo 2023) आपको देने वाले हैं। आइए जानते हैं…

Auto Expo 2023

  1. Tata Altroz EV
  2. Tata Avinya
  3. Maruti Suzuki electric SUV
  4. Hyundai Ioniq 6
  5. Kia EV9
  6. MG 4 EV
  7. MG Air EV
  8. Citroen eC3

Tata Altroz EV

Tata Altroz EV के इंडिया लॉन्च को लेकर ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि ऑटो एक्सपो 2023 आखिरकार यह इंतजार खत्म हो सकता है। वहीं, अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक कार नेक्सॉन ईवी की तरह ही पावरट्रेन को स्पोर्ट करेगी। वहीं, इसमें अधिकतम 245 एनएम टॉर्क और 129 एचपी हॉर्सपावर के साथ 95kW इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। इसके अलावा इसमें 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक हो सकता है।

Tata Avinya

टाटा ने 2022 में Avinya नाम की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार को पेश किया था। वहीं, अब उम्मीद की जा रही है कि इस ई-कार की झलक ऑटो एक्सपो 2023 में देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, फिलहाल हम जो जानते हैं वह यह है कि टाटा अविन्या एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो आगे और पीछे टी-आकार के एलईडी से लैस है। इसके अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आने की उम्मीद है जो 30 मिनट के अंदर वाहन को चार्ज कर सकती है।

Maruti Suzuki electric SUV

भारतीय बाजार में Maruti Suzuki अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को पेश करने के लिए तैयार है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि वह अपकमिंग ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। इसके अलावा कोडनेम YY8 वाली ई-कार को 2025 तक सड़को पर देखा जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सुजुकी का ईवी टोयोटा के 40PL वैश्विक प्लेटफॉर्म से प्राप्त 27PL प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, जो कार को बड़े बैटरी पैक में फिट होने के लिए एक लंबा व्हीलबेस रखने की परमिशन देगा। इसके अलावा इसका प्राइस Tata Nexon EV Prime के आस-पास हो सकती है।

Hyundai Ioniq 6

Hyundai Ioniq 6 एक नई electric car है, जिसे Auto Expo 2023 में पेश किया जाएगा। वहीं, इस ईवी को कई ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है और इसे हाई प्राइस टैग के साथ पेश किया जा सकता है। कार का अंतर्राष्ट्रीय वेरिएंट 185km/h की टॉप स्पीड के साथ आता है। वहीं, इसे केवल 5.1 सेकंड में 0 से 100km/h तक पहुंच जाती है। इसके अलावा Ioniq 6 614km की रेंज का दावा करती है।

Kia EV9

Kia India इस Auto Expo में अपनी कॉन्सेप्ट electric SUV EV9 को पेश कर सकती है। ऐसा लग रहा है कि ब्रांड भारत में अपने ईवी पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना में है। फिलहाल इंडिया में सिर्फ EV6 मॉडल ही है। इस कार में 483km की रेंज मिल सकती है। वहीं, एक बार जब बैटरी पूरी तरह से डिस्चार्ज हो जाती है, तो 350kW का चार्जर 30 मिनट के अंदर बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

MG 4 EV

ब्रिटिश कार निर्माता MG भी शो में अपनी अपकमिंग EVs को डिसप्ले करेगी। इन्ही में से एक MG 4 होगी जो एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक हैचबैक है। यह कार भारत में आ चुकी BYD Atto 3 और भारत में आने वाली Hyundai Kona Electric को टक्कर देगी। कहा जा रहा है कि ई-कार में 51kWh और 64kWh के बैटरी वेरिएंट होगी, जिसकी रेंज क्रमशः 350km और 452km तक होगी। वहीं, इसे लगभग 8 घंटे में 10 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा।

MG Air EV

इस बार मोटर शो में MG Air EV को MG 4 इलेक्ट्रिक हैचबैक के साथ पेश किया जास सकता है। माना जा रहा है कि MG Air EV कंपनी की ही Wuling Air EV का एक नए वर्जन के तौर पर आएगी, जिसे फिलहाल इंडोनेशिया में सेल किया जा रहा है। महज 3 मीटर लंबी एमजी एयर ईवी को कम प्राइस में उतारा जा सकता है।

Citroen eC3

फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen भारतीय EV बाजार में प्रवेश करने के लिए तैयार है। वहीं, काफी समय से Citroen eC3 के बारे में नई-नई जानकारी सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि eC3 एक एंट्री-लेवल हैचबैक होगी जो कि Tata Tigor EV और Tata Tiago को टक्कर दे सकती है। साथ ही उम्मीद है कि इसमें 30.2kWh पैक होगी और इसकी रेंज 350km की मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *